{"_id":"598f5e0f4f1c1bfe538b4abd","slug":"21502567951-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानिश की पहली एलबम देशभक्ति से ओत-प्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानिश की पहली एलबम देशभक्ति से ओत-प्रोत
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानिश की पहली एलबम देशभक्ति से ओत-प्रोत
मुजफ्फरनगर। गायकी के क्षेत्र में जिले के उभरते सितारे दानिश अली की पहली एलबम टी-सीरीज ने जारी की है। वायस ऑफ इंडिया के विजेता दानिश अली ने बताया कि उनकी इच्छा पहली एलबम देशभक्ति के गीत की निकालने की थी। गाने में सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा और वंदे मातरम् को नए तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
बालाजी चौक पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में गायक दानिश अली ने बताया कि हमारी युवा पीढ़ी को पसंद को देखते हुए देशभक्ति गीत को तैयार किया गया। गाने के साथ युवा डांस भी कर सके। इसमें क्लासिकल के साथ, सूफी, पाश्चात्य संगीत का समावेश किया गया है। गीत के डायरेक्टर एएम तुराज ने कहा कि दानिश देश के अच्छे उभरते हुए गायक हैं। गीत को उन्होंने खुद तैयार किया है। यह गाना युवाओं को बेहद पसंद आएगा। इस गाने की स्क्रिप्ट देश के लिए लिखी गई है, जो लोग वंदेमातरम् का विरोध करते हैं, उनके लिए भी एक जवाब है। हमारी संस्कृति मिल जुलकर रहने की है, यह एलबम यही साबित करती है। प्रोड्यूसर शबाब आलम ने कहा कि सारे जहां से अच्छा और वंदेमातरम का फ्यूजन तैयार किया गया है। इतनी अच्छी धुन है कि लोग ना चाहते हुए भी गायेंगे।