{"_id":"5980d3914f1c1bbd0e8b4595","slug":"21501614993-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस के 100 का नोट देने पर चौंके अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस के 100 का नोट देने पर चौंके अधिकारी
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
शपथ पत्र बनवाने के लिए फरियादी को डीआईओएस ने 100 रुपये
खतौली। तहसील दिवस में मंगलवार को बुढ़ाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला फरियादी डीआईओएस के पास पहुंचा। फरियादी ने उनसे कहा कि उसकी पुत्री ने सीबीएसई स्कूल से कक्षा 11 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उसकी पुत्री यूपी बोर्ड इलाहाबाद से संबद्ध इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में दाखिला लेना चाहती है। डीआईओएस ने शपथ पत्र बनवाकर लाने के लिए कहा। फरियादी ने कहा कि उसके पास शपथ पत्र बनवाने के लिए पैसे नहीं हैं। इतना सुनकर डीआईओएस ने अपनी जेब से 100 रुपये का नोट निकाला और फरियादी को दिया। कुछ देर तक अधिकारी इस बात को लेकर चर्चा करते रहे, लेकिन जब उन्हें हकीकत का पता चला तो सभी अधिकारियों ने उनकी प्रशंसा की। कुछ देर बाद ही फरियादी शपथ पत्र लेकर डीआईओएस के पास पहुुंच गया।