फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर के युवक की सऊदी अरब में मौत

शहर के युवक की सऊदी अरब में मौत

Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के युवक की  सऊदी अरब में मौत
शहर के युवक की सऊदी अरब में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला जामियानगर के युवक आसिफ बेग की सऊदी अरब हुए हादसे में मौत हो गई। गैस की पाइप लाइन को ठीक करते समय 30 फीट नीचे दम घुटने से उसने दम तोड़ दिया।

अखलाक बेग का पुत्र आसिफ बेग (22) वेल्डिंग का कार्य करता था। आसिफ छह वर्ष पहले सऊदी अरब में काम करने के लिए गया था। आसिफ सऊदी अरब के जद्दा में अलबदा नामक कंपनी में काम करता था। कंपनी में अचानक गैस लीक होने के बाद वह मशीन के वोल्ट ठीक करने के लिए 30 फीट की गहराई में उतरा था, जहां पर आसिफ और उसके दो साथी बेहोश हो गए। आसिफ को बचाने के लिए पाकिस्तानी एक युवक भी गड्ढे में उतरा, परंतु वह भी बेहोश हो गया। कंपनी के अधिकारियों को जब चार लोगों के गड्ढे में फंसे होने की खबर मिली तो उन्होंने चारों को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को जैसे ही आसिफ की मौत की खबर मिली तो उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शीघ्र ही आसिफ के शव को हिंदुस्तान भिजवाने की मांग की, जबकि कंपनी 15-20 दिन में शव भेजने की बात कह रही है। आसिफ के परिजनों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शव को जल्द हिंदुस्तान मंगवाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed