{"_id":"59725c8d4f1c1bdc798b4687","slug":"21500667021-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में बुढ़ाना आई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में बुढ़ाना आई महिला
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल से महिला प्रेमी के तलाश में आई
बुढ़ाना। पश्चिम बंगाल की युवती फोन पर शादी का झांसा दे रहे युवक को तलाशने बुढ़ाना के गांव हुसैनपुर कलां में आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस महिला व उसके दो परिचितों को थाने लाई। महिला को युवक के नहीं मिलने पर मायूस लौटना पड़ा।
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाई गुड़ी स्थित एक मोहल्ले की महिला एक बच्चे की मां भी है। उसके मोबाइल पर कुछ दिन पहले आई एक गलत कॉल के कारण हुई वार्ता प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे प्यार की बातें इतनी अधिक बढ़ी कि युवक के बताए गए पते को तलाश करने महिला दिल्ली के नरेला पहुंच गई। युवती को उक्त युवक नरेला में नहीं मिला। जानकारी प्राप्त कर युवक को तलाशने महिला गांव हुसैनपुर कला पहुंच गई। महिला के साथ नरेला के दो परिचित युवक भी साथ थे। गांव में महिला व दोनों युवकों ने युवक की तलाश की। कुछ ही देर में यह बात कर चर्चा का विषय बन गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला व उसके परिचितों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह हुसैनपुर कलां गांव में अपने प्रेमी की तलाश में आई थी। अब युवक मुझ से इस कारण बच रहा है कि वह एक बच्चे की मां है। महिला ने वापस जाने की मांग कि तो पुलिस ने महिला को वापस दिल्ली परिचितों के साथ भेज दिया है।