फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कल्याणदेव की राष्ट्र और समाज सेवा वंदनीय

कल्याणदेव की राष्ट्र और समाज सेवा वंदनीय

Sat, 15 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
कल्याणदेव की राष्ट्र और समाज सेवा वंदनीय
कल्याणदेव की राष्ट्र और समाजसेवा वंदनीय
विज्ञापन

शुक्रताल। शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की 13वीं पुण्यतिथि पर महान संत को श्रद्धा और भक्ति के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
श्री डोंगरे जी भागवत भवन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पौराणिक शुकतीर्थ की तपोभूमि को वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने अपने पुरुषार्थ, त्याग और सच्ची सेवा से चमकाया है। संत के सपनों को साकार करने के लिए शुक्रताल में गंगा की धारा लाई जाएगी। केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। सहारनपुर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि शुकतीर्थ अमूल्य धरोहर है। अग्रवाल ने शीघ्र ही गंगा घाट पर पांच हाईमास्क लाइटें लगाने की घोषणा की। वहीं, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव की सेवा बेमिसाल है। ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालयों की स्थापना कर शिक्षा ऋषि ने किसान और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉ एमएल रंगा ने कहा कि स्वामी जी का सेवा दर्शन विराट था। पूर्व पीएम गुलजारी लाल नंदा के साथ मिलकर उन्होंने कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव के नैतिक मूल्यों से प्रेरणा लें। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने विशिष्टजनों को आशीर्वाद दिया। अध्यक्षता पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश और संचालन शिक्षाविद् गजेंद्रपाल सिंह ने किया। मौके पर नंद सरस्वती, स्वामी गोवर्धन दास, महामंडलेश्वर गोपाल दास, माता राजनंदेश्वरी देवी, स्वामी कृपाल दास, स्वामी भजनानंद, स्वामी महानंद, आचार्य कृष्ण शास्त्री, सीडीओ अंकित अग्रवाल, एमडीए उपाध्यक्ष विनोद कुमार, एसडीएम जानसठ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, रमेश मलिक, धर्मवीर बालियान, सुभाष चौधरी, डॉ वीरपाल निर्वाल, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, डॉ हरपाल पंवार, ट्रस्ट सदस्य लीलूराम गुप्ता, देवराज पंवार, केके विज, पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह राठी, दिनेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकारों से मुक्त करता है अध्यात्म : न्यायमूर्ति
फोटो....
शुक्रताल। हाईकोर्ट न्यायमूर्ति डॉ विजय लक्ष्मी ने निष्काम कर्मयोगी संत स्वामी कल्याणदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुजफ्फरनगर में जिला जज रह चुकी न्यायमूर्ति ने स्वामी ओमानंद से आशीर्वाद लिया। संत की स्मृति में हुई भागवत कथा की व्यास ममता पाठक की वाणी और भाव ने उन्हें ओतप्रोत किया। डॉ विजयलक्ष्मी ने कहा कि अध्यात्म की शक्ति आत्मा और अंत:करण को विकारों से मुक्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed