फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बंद को लेकर तैनात रहेगा पुलिस फोर्स

बंद को लेकर तैनात रहेगा पुलिस फोर्स

Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बंद को लेकर तैनात  रहेगा पुलिस फोर्स
योग दिवस पर भाकियू करेगी विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के हाईवे जाम कर योग करने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। दो घंटे चलने वाले बंद के दौरान पुलिस ऐसे इंतजाम करने में जुटी है, जिससे आम जनता को कम परेशानी हो।

मध्य प्रदेश की घटना और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन मंगलवार को जनपद में दर्जनभर जगहों पर 9 से 11 बजे तक दो घंटे के लिए बंद का आयोजन करेगी। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता योग कर अपना विरोध प्रकट करेंगे। बंद को देखते हुए पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि यूनियन के नेताओं ने धरने के लिए कुछ जगहों को चिह्नित किया है। तय जगहों पर धरना दिया जाएगा। इसके लिए धरने वाली जगहों पर सुबह से ही फोर्स तैनात किया जाएगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि आम आदमी को धरने के चलते कोई परेशानी न होने पाए। सभी प्रभारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed