{"_id":"594827524f1c1bde588b467a","slug":"21497900882-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये घंटा इंटरनेट सेवा देगा बीएसएनएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच रुपये घंटा इंटरनेट सेवा देगा बीएसएनएल
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच रुपये घंटा इंटरनेट सेवा देगा बीएसएनएल
मुजफ्फरनगर। दूरसंचार सलाहकार समिति के सांसद हुकुम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीएसएनएल के अधिकारियों ने चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पांच रुपये प्रति घंटा के हिसाब से इंटरनेट सेवा दी जाएगी।
सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि दूरसंचार अपनी सेवाओं को सस्ती और सुलभ बनाए। आम आदमी को सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ हो। महाप्रबंधक बाबूराम ने बताया कि गांव-गांव ब्राडबैंड की उपलब्धता को बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पांच रुपये प्रति घंटा इंटरनेट की सेवा दी जा रही है। एसएसए में हाईस्पीड ब्राडबैंड की सेवा फाइबर टू होम के माध्यम से दी जा रही है। सलाहकार समिति के सदस्य पवन सिंह तरार, अनुज कुमार, यशपाल सिंह, हरीश अहलावत, मनोज शर्मा, रुपेंद्र सैनी विशेष सरोहा, शरद शर्मा, धर्मसिंह कपासिया, राजन बत्रा, अश्वनी कुमार, मनीष गोयल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।