{"_id":"5948244d4f1c1b69468b47ac","slug":"21497900109-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली। भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को पूरा करने का छह सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम कन्हई सिंह को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
भाकियू भानु गुट के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कन्हई सिंह को सौंपा। इसमें बताया कि किसानों का संपूर्ण कर्ज बिना भेदभाव के माफ किया जाएं। किसान आयोग का गठन किया जाएं, किसानों को उनकी फसल का लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर दिलाया जाएं। खतौली क्षेत्र में काली नदी, खलासी, नाले, तालाब की सफाई कराई जाएं या इसमें गंगनहर का पानी छोड़कर सफाई कराई जाएं। 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके महिला, पुरुष और गरीब किसान, मजदूरों को पांच हजार रुपये प्रति माह जीवन यापन करने के लिए पेंशन के रुप में दिए जाएं। किसानों का गन्ना भुगतान ब्याज समेत दिया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, अखिलेश चौधरी, शाह आलम, राजू, जहीर अहमद, सैय्यद दिलशाद, नईम अंसारी, प्रवीण राठी, शकील, महबूब, मुस्तकीम, जगपाल सिंह, सरफराज राणा, अनिल, सोनू, मनोज आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।