फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अब ईपीओएस मशीन से मिलेगा खाद्यान्न

अब ईपीओएस मशीन से मिलेगा खाद्यान्न

Sun, 18 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
अब ईपीओएस मशीन  से मिलेगा खाद्यान्न
अब ईपीओएस मशीन से मिलेगा खाद्यान्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में नगरीय क्षेत्रों के कार्ड धारकों को अब ईपीओएस मशीन से ही खाद्यान्न मिलेगा। कार्ड धारक को अपना अंगूठा लगाना होगा, तब भी मशीन उसके कार्ड को दर्शाकर खाद्यान्न का उल्लेख करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के करीब चार लाख 30 हजार पात्र कार्डधारी महिलाओं और अंत्योदय कार्ड धारकों को जुलाई माह में मशीनों से खाद्यान्न मिलेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी मदन यादव ने बताया कि जिले में सर्वप्रथम जानसठ, बुढ़ाना और चरथावल के नगरीय क्षेत्रों के राशन डिपो पर ईपीओएस मशीनें दी गई थी। अब सभी नगरीय खतौली, शाहपुर, सिसौली, मीरापुर, भोकरहेड़ी, पुरकाजी, नगर मुजफ्फरनगर के सभी उचित दर विक्रेताओं को प्रशिक्षण उपरांत ये मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। अब राशन कार्डधारकों को ई-पीओएस मशीनों के माध्यम से ही खाद्यान्न का वितरण होगा। सभी ई-पीओएस मशीनें इंटरनेट से जुड़ी हैं तथा उचित दर दुकान पर संबद्ध पात्र राशन कार्डों का विवरण उक्त मशीन में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed