{"_id":"59442fc74f1c1bca348b4652","slug":"21497640903-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला के क्षेत्र में खुले हैं करियर के रास्ते: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला के क्षेत्र में खुले हैं करियर के रास्ते: कुलपति
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कालेज में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा तैयार की गई अनेक कलाकृतियों ने अतिथियों को गदगद कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि कला के क्षेत्र में करियर के ढेरों रास्ते खुले है। छात्राएं इस क्षेत्र में भी पकड़ बनाएं।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएसयू के कुलपति प्रो एनके तनेजा, विशिष्ठ अतिथि प्रीति तिवारी, प्राचार्या निशा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रवलित कर किया। कुलपति प्रो तनेजा ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इससे ही छात्राओं को उचित मंच के साथ ही अपनी प्रतिभाओं को साबित करने के अवसर मिलते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों ने अपने श्रेष्ठता को साबित करने का काम किया है। कला के क्षेत्र में करियर के ढेरों संभावनाएं है। इससे पूर्व किशनगढ़ थीम पर आयोजित नौका-विहार इंस्टालेशन कार्यक्रम पर छात्राओं ने समा बांधा। इसके बाद अतिथियों ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर अर्चना ने चित्रकला की बारीकियां बताई। कार्यक्रम में डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. निशा गुप्ता, जैन स्कूल कमेटी के सचिव राजकुमार जैन, राजेश जैन, संजय जैन, नरेंद्र कुमार जैन, डॉ निशा शर्मा आदि मौजूद रहे।