{"_id":"59418afb4f1c1b6c088b4625","slug":"21497467643-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे को विकास की पटरी पर ला रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे को विकास की पटरी पर ला रही है सरकार
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में विकास कार्य प्रगति पर : सुरेश राणा
भोपा। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि चीनी मिलों को बेचने में सपा सरकार ने भी बसपा का साथ दिया। बसपा और सपा ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है, जिसे दोबारा से पटरी पर लाया जा रहा है। बंद चीनी मिलों को चालू करने के प्रयास सरकार कर रही है। आगामी माह में किसानों के फसली ऋण माफी के लिए बजट पास हो जाएगा।
शुक्रताल से लौटते समय वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल के आवास पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा का स्वागत किया गया। मंत्री ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 116 चीनी मिलें हैं, जिसमें पूर्व सरकारों के उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते 29 मिलें लगभग बंद हो चुकी थीं। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के आदेश पर बंद चीनी मिलों को शीघ्र चालू किया जाएगा। जिसकी शुरुआत चंदौसी स्थित मिल से हो चुकी है। फसली ऋण माफी से प्रदेश के 86 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र की खाईखेड़ी मिल द्वारा पहली बार पूर्ण गन्ना भुगतान भाजपा सरकार के प्रयासों के चलते हो पाया है। भोपा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र स्टाफ की तैनाती कर अस्पताल की हालत में सुधार लाया जाएगा। इस मौके पर अमित राठी, गुरुदास वालिया, आशीष निर्वाल, रामकुमार शर्मा, संजीव राठी, विजय राठी, पंकज महेश्वरी, संदीप राठी, डॉ महकार सिंह, योगेंद्र मलिक, उदयवीर सिंह, नीटू सहरावत, संजय कोरी, रविंद्र वाल्मीकि, सुधीर प्रजापति, महकार सिंह, वेदपाल कश्यप, सुरेंद्र बालियान उपस्थित रहे।