फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रक्तदान कर बनें महादानी

रक्तदान कर बनें महादानी

Wed, 14 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान कर बनें महादानी
जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे।

रक्तदान महादान है। हम रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान के फायदे भी हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है और खून का संचार भी तेज होता है, जिससे रक्त में कॉलस्ट्रोल का स्तर भी घट जाता है, जिससे ह्दय स्वस्थ रहता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में आप भी सहभागी बन सकते हैं। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल शिविर का उद्घाटन करेंगे। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा और सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed