फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पालिका के दावे हवाई, गंदगी से लोग हलकान

पालिका के दावे हवाई, गंदगी से लोग हलकान

Mon, 12 Jun 2017 12:56 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
पालिका के दावे हवाई, गंदगी से लोग हलकान
किदवईनगर में पानी नहीं, गंदगी के लगे ढेर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के रमजान माह में व्यवस्था दुरुस्त रखने के दावे हवाई साबित हो गए हैं। मोहल्ला किदवईनगर में पानी की किल्लत के साथ गंदगी के भी ढेर लगे है। इससे आम नागरिकों के साथ नमाजियों को भी परेशानी हो रही है। व्यवस्था के विरोध में नागरिकों ने पालिका, मुख्यमंत्री तक शिकायत भेजी है।
रमजान माह की शुरूआत में प्रशासन और पालिका अधिकारियों ने मीटिंग लेकर बिजली, पानी और गंदगी की समस्या को दूर करने के दावे किए थे। 24 घंटे बिजली, पानी देने की दावे किए गए। मगर मोहल्ला किदवईनगर में हालात बेहाल है। यहां गंदगी के ढेर लगे हैं तो पानी की किल्लत ने भी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। आम नागरिकों के साथ नमाजियों को भी परेशानी हो रही है। मोहल्ले की आबादी करीब तीन हजार से ज्यादा है। हैंडपंपों के हलक सूखे हैं, जबकि टंकियों में भी पानी नहीं आ रहा है। सफाई न होने से लोग बेहाल है।
विज्ञापन

गंदगी से निजात पाने को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन पालिका की ओर से कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसको लेकर लोगों ने पालिका अधिकारियों से शिकायत के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन भेजने वालों में मोहम्मद अनीस, आस मोहम्मद, वाहिद, शरीफ, जाबिर, यासीन, शहजाद, समीम, नदीम, बिलाल, तस्लीम, शकील, लइक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed