फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भट्ठों, फैक्टरियों की एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देगा प्रदूषण विभाग

भट्ठों, फैक्टरियों की एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देगा प्रदूषण विभाग

Wed, 08 May 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
भट्ठों, फैक्टरियों की एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देगा प्रदूषण विभाग
प्रदूषण नियंत्रण विभाग एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने प्रदूषण विभाग की बैठक में जनपद के भट्ठों और फैक्टरियों की जांच कराने के निर्देश दिए। शिकायत मिल रही है कि कुछ फैक्टरियों में ईधन के रूप मे पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेपर मिल में जलाए जा रहे इंपोटेड वेस्ट के संबंध में पूर्ण जानकारी लें।

डीएम ने कहा कि भट्ठों में प्रयोग हो रहे ईंधन की भी जांच कराई जाए। जांच कराकर रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि फैक्टरियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की जाए। अगर भट्ठों व फैक्टरियों में प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूर्ण न हो रहे हो तो कड़ी कार्रवाई की जाए और उस कार्रवाई से अवगत कराया जाए। प्रदूषण नियंत्रण विभाग तहसीलवार एसडीएम की अध्यक्षता में भट्ठा मालिकों व फैक्टरी मालिकों के साथ बैठक का आयोजन करें और उस बैठक में प्रदूषण को रोकने संबंधी विषयों पर जानकारी दी जाए। प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा की कई कार्रवाई की संपूर्ण रिपोर्ट संयुक्त निदेशक अभियोजन को प्रस्तुत करे। डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में पॉलीथिन की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया जाए। सीधे थोक विक्रेताओं पर छापेमारी कर कड़ी कार्यवाही की जाए। अगर थोक विक्रेता के पास ही पॉलीथिन नहीं होगी तो फुटकर विक्रेताओं के पास नहीं आ सकती। बैठक में सचिव एमडीए महेंद्र प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर अजय अंबष्ट, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विवेक राय, जीएम डीआईसी सहित प्रदूषण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed