फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंशुमन गौतम ने वुशु में जीता कांस्य पदक

अंशुमन गौतम ने वुशु में जीता कांस्य पदक

Fri, 22 Mar 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंशुमन गौतम ने वुशु में जीता कांस्य पदक
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के बीपीईएस तृतीय वर्ष के छात्र अंशुमन गौतम ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बीपीएस की छात्रा रेशु कडिवाल ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 से 16 मार्च तक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में खेली गई थी। पूरे भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। श्रीराम कॉलेज के छात्र अंशुमन गौतम ने अंडर 70 किलोग्राम भार के पुरुष वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रभात कुमार को हराकर कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग मुकाबले में श्रीराम कॉलेज की छात्रा रेशु कडिवाल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान पाया। चेयरमैन डा एससी कुलश्रेष्ठ, निदेशक डा आदित्य गौतम, कालेज कोऑर्डिनेटर प्रेरणा मित्तल, ट्रेजरार देवेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


विश्व जल दिवस पर लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता
भोपा। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 82 वीं यूपी बटालियन के तत्वावधान में विश्व जल दिवस पर निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह के समय कॉलेज प्रांगण से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे उप प्रधानाचार्य मानपाल सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में अक्षय प्रथम, राहुल राठी द्वितीय व अक्षय पुरी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर वर्ग में भारतवीर प्रथम, कुशलपाल द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सीनियर एनसीसी प्रभारी कैप्टन अरविंद कुमार, सूबेदार रोहताश सिंह, हवलदार अमृत सिंह, विपिन कुमार, अवतार सिंह नेगी, विनोद कुमार और सुक्रमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed