फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ चिन्हित होंगे

संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ चिन्हित होंगे

Sat, 23 Feb 2019 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ चिन्हित होंगे
खतौली। चुनाव आयोग के आदेशानुसार प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू करनी प्रारंभ कर दी है। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने थाने में समस्त दरोगाओं और बीट सिपाहियों की बैठक ली। उनसे क्षेत्र में होने वाले अवैध कारोबारों को तुरंत बंद कराकर अपराधियों को जेल भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा इंस्पेक्टर ने समस्त दरोगाओं से उनके क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित करने तथा हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी उपलब्ध करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि नगर पालिका परिषद के प्रत्येक वार्ड में पड़ने वाले मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। वहां के रहने वाले लोगों की बैठक लेकर उनसे मतदान के दिन होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी तथा उनका निस्तारण करने को विचार विमर्श किया जाएगा। इसी तरह से प्रत्येक गांवों में बूथों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed