फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले में फूड फैस्टीवल का होगा आयोजन

जिले में फूड फैस्टीवल का होगा आयोजन

Sun, 23 Dec 2018 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिले में फूड फैस्टीवल का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिले में जल्द ही फूड फेस्टीवल का आयोजन होगा। खाद्य पदार्थों के सही उपयोग एवं उन्हें शुद्ध प्रकार से बनाए जाने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में होटल व्यवसायी, ढाबा मालिकों एवं मिष्ठान की दुकानों मालिकों के साथ बैठक में डीएम ने फूड फेस्टीवल के आयोजन पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि जनपद में ऐसे कई उत्पाद हैं, जिनकी पहचान सीमित है उनको जनपद के बाहर नहीं जानते है। इस फूड फेस्टीवल में ऐसे उत्पादों का स्टॉल लगाया जाएगा, ताकि उन्हें जनपद के बाहर प्रदेश व देश में पहचान मिल सके। सभी होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई व्यवसायी के अतिरिक्त ठेले वालों को इस आयोजन मेें आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे अपनी-अपनी सामग्री का स्टॉल इस मेले में लगा सके। मेले में होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई व्यवसायी के अतिरिक्त ठेले वालों को खाद्य पदार्थों के सही प्रयोग, उसमें मिश्रण करने वाली सामग्री आदि के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि खाद्य पदार्थों से होने वाले शारीरिक नुकसान या स्वास्थ्य पर पडने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके। आयोजन के लिए एक समिति का गठन भी किया जाए, जिसका आपसी समन्वय से गठन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed