{"_id":"5c169ea1bdec2253aa4971f9","slug":"201544986273-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबेकस ने 30 छात्रों को बांटी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबेकस ने 30 छात्रों को बांटी डिग्री
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबेकस ने 30 विद्यार्थियों को बांटी डिग्री
मुजफ्फरनगर। अबेकस ने ग्रेजुएशन सेरेमनी में 30 बच्चों को डिग्री वितरित की। वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के 700 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि अबेकस गणित में बच्चों को प्रखर बना रहा है।
मेरठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में अबेकस ने ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया। 30 बच्चों को कोर्स पूरा करने पर डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में वेस्ट यूपी और उत्तराखंड से चयनित 700 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नईमंडी सेंटर को पहला, शामली को दूसरा और शहर के प्रेमपुरी सेंटर को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के माहौल में अबेकस गणित में बच्चों में तीव्रता और प्रखरता पैदा कर रहा है। कार्यक्रम में चेयरमैन अंजू अग्रवाल, आयुष चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा, एसडी की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, शारदेन की प्रधानाचार्या धारा रतन, डॉ एमके बंसल, सतीश गोयल ने विचार रखे। ग्रेजुएशन सेरेमनी में 30 छात्रों को डिग्री दी गई। वेस्ट यूपी की एरिया हैड रीना अग्रवाल, चैन्नई से आए समीर मेनन और राजेश चटर्जी ने डिग्री बांटी। अजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया।