फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुरुवार की रात रही सबसे सर्द

गुरुवार की रात रही सबसे सर्द

Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार की रात रही सबसे सर्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तापमान में आई गिरावट से ठंड बढ़ गई है। दिन भर धूप खिलने के बाद शाम को अचानक बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को परेशान कर दिया। तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। इससे ठंड में और इजाफा होगा।
सर्दी के इस मौसम में बृहस्पतिवार की रात सबसे ठंडी रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.1 तथा अधिकतम 25.7 दर्ज किया गया है। दिन भर तो धूप खिली रही, लेकिन चार बजे के बाद न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई। दिन छिपने के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। कार्तिक पूर्णिमा पर सर्दी का अहसास साफ दिखाई दिया। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.5 तथा बुधवार को 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। तापमान में हो रही गिरावट आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। इससे ठंड में और इजाफा होगा।
विज्ञापन


दिल और शुगर के मरीजों की बढ़ेगी परेशानी
हालांकि अभी घना कोहरा नहीं छाया है, लेकिन ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। कुछ दिनों में कोहरा भी अपना रंग दिखा सकता है। ऐसे में शुगर, दिल के मरीज तथा श्वांस रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ लोकेश कुमार बताते हैं कि इस तरह के मरीजों को ध्यान रखने की आवश्यकता है। बुजुर्ग और श्वांस के मरीज कोहरे में घर से बाहर निकलने से परहेज करें। मॉर्निंग वाक पर न जाएं तो ही बेहतर होगा। अन्य लोग भी यदि मॉर्निंग वाक पर जाते हैं तो पूरे कपड़े पहनकर निकलें। सर्दी में गर्म पानी पीने से लाभ मिलता है। बच्चों पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए। घर में भी बच्चों को मौजे और सिर पर कैप पहना कर रखे। सर्दी में जरा सी लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed