फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुकतीर्थ में भागवत कथा के आयोजन को कलश यात्रा निकाली

शुकतीर्थ में भागवत कथा के आयोजन को कलश यात्रा निकाली

Sun, 18 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शुकतीर्थ में भागवत कथा के आयोजन को कलश यात्रा निकाली
शुकतीर्थ में भक्तिभाव से निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

मोरना। भागवत कथा उद्गम स्थल स्थित शुकतीर्थ के चौहान राजपूत क्षत्रिय कल्याण महासभा द्वारा धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। मंगल गीतों के बीच बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

भागवत पीठ शुकदेव आश्रम से भागवत पूजन के बाद स्वामी ओमानंद महाराज व कथा व्यास साध्वी विश्वेश्वरी देवी ने संयुक्त रूप से मुख्य यज्ञमान ठाकुर जयपाल सिंह को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भागवत पोथी को देकर शुभारंभ किया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों की धुनों पर जमकर नृत्य करते हुए नगर के मुख्य बस स्टैंड, दंडी आश्रम, हनुमान धाम से होते हुए गंगा घाट पहुुंची, जहां पर पुरोहितों ने पूजा अर्चना के बाद वापस आश्रम के प्रांगण में जाकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि स्वामी ओमांनद महाराज ने दीप प्रज्वलित करते हुए कथा व्यास को पटका पहना ग्रंथ देकर सम्मानित किया। कथा में स्वामी विचारानंद महाराज, ओमपाल सिंह चौहान, पप्पू मास्टर, प्रेमदत्त, योगेश प्रधान, सुसैन प्रधान, बुद्धराम चौहान, बाबूराम, मोहनलाल, सतपाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed