{"_id":"5b6b45464f1c1bb35d8b7f76","slug":"201533756742-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई सबसे महंगी स्कैनिया बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई सबसे महंगी स्कैनिया बस
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई सबसे महंगी बस
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो के बेडे में सवा करोड़ कीमत की स्कैनिया बस शामिल हो गई है। बस का संचालन लखनऊ-मुजफ्फरनगर वाया बरेली हुुआ करेेगा। किराया सूची भी निर्धारित कर दी गई है।
एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को स्कैनिया बस स्थानीय बेडे़ में शामिल होने के लिए पहुंच गई है, जिसे लखनऊ-मुजफ्फरनगर वाया मुरादाबार-बरेली संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वातानुकूलित बस में सफर करने के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। ईडीपी इंचार्ज अनुज त्यागी ने बताया कि बस मुजफ्फरनगर से शाम 5.45 बजे रवाना होगी, जो 7.30 बजे मेरठ, रात 10.30 बजे मुुुरादाबाद से चला करेगी और सुबह 8.30 बजे लखनऊ के केसरबाग स्टेशन पर पहुंचेगी। बस में सफर करने के लिए यात्रियों को मुजफ्फरनगर से लखनऊ के लिए 1246 रुपये, मेरठ के लिए 150 रुपये, बरेली के लिए 659 रुपये और शाहजहांपुर के लिए 848 रुपये खर्च करने होंगे। वापसी में उक्त बस लखनऊ कैसरबाग बस स्टेशन से शाम सात बजे रवाना हुआ करेगी। बस में प्लेन जैसी तमाम सुविधाएं है।