{"_id":"5b69f10d4f1c1b827d8b7346","slug":"201533669645-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद 13 अगस्त को बिजलीघर का घेराव करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद 13 अगस्त को बिजलीघर का घेराव करेगी
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
रालोद 13 अगस्त को बिजलीघर का घेराव करेगी
खतौली। आर्य समाज में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने पार्टी हाईकमान के आह्वान पर 13 अगस्त को बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ पोल खोल हल्ला बोल अभियान के तहत बिजलीघर का घेराव करने का निर्णय लिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत राठी और पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि 13 अगस्त को जनपद के सभी 33 बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा। खतौली के बिजलीघर में भी कार्यकर्ता काफी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए घेराव करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से की गई बिजली की दरों में वृद्धि से आम जनता परेशानहाल है। बैठक में पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, दिमाग सिंह, इकरामुददीन सैफी, देवव्रत दरोगा, वकील मंसूरी, उस्मान इंजीनियर, आजाद, इदरीशी, नितिन पंवार, मनोज चौधरी, राहुल तोमर, सतेंद्र अहलावत आदि उपस्थित रहे। संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया।