फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुरु ज्ञान की कृपा से जीवन का कल्याण

गुरु ज्ञान की कृपा से जीवन का कल्याण

Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गुरु ज्ञान की कृपा से जीवन का कल्याण
गुरु ज्ञान की कृपा से जीवन का कल्याण संभव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर विधि विधान से यज्ञ और पूजन के बाद श्रद्धालुओं और भक्तों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। वेदपाठी भवन में रतन गुरु का पूजन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। शहर के अनेक मंदिरों, धाम और धार्मिक केंद्रों में भी भजन कीर्तन कर व्यास पूर्णिमा मनाई गई।

गुरु और शिष्य परंपरा के पर्व गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने श्रद्धा के साथ गुरुओं को नमन कर पूजन किया। पंचमुखी स्थित वेदपाठी भवन में मंत्रोच्चार से यज्ञ में आहुतियां दी गई। नारायण स्वामी और आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी का भावपूर्ण स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन किया गया। रतन गुरु ने कहा कि गुरु ज्ञान की कृपा से शिष्य के जीवन का कल्याण होता है। गुरु तत्व ही सन्मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है। भारत भूमि समस्त विश्व की मार्गदर्शक रही है। कार्यक्रम में शिवनारायण, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, संजय सक्सेना, संतोष शर्मा एडवोकेट, विपिन त्यागी, प्रदीप जैन, निहार जैन, प्रमोद शर्मा, कवि नेमपाल प्रजापति, सुनील जैन आदि ने भाग लिया। मीनाक्षी चौक स्थित विष्णु लोक पर विधि विधान से गुरु पूजा समारोह मनाया गया। ज्योतिषविद् पंडित विष्णु शर्मा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों और भक्तों का स्वागत किया गया। आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा बोर्ड चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी, निशानेबाज नेहा तोमर, सुबोध शर्मा, सुशील शर्मा, ब्रहमप्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, प्रमोद कुमार, रेणू चौधरी आदि मौजूद रहे। कथा व्यास श्याम सुंदर मिश्रा, पंडित अमित तिवारी ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। संचालन विनय पंडित ने किया। उधर, रुड़की रोड स्थित दीपक पैलेस में आचार्य राकेश पांचाल के सानिध्य में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने भजन कीर्तन किया। राम रतन नूरी स्वरुप पारब्रहमा दरबार के अनुयायियों ने गुरु पूजन किया। अखंड पाठ में मुख्य अतिथि डॉ सुभाषचंद शर्मा रहे। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जगदीश पांचाल, सरदार सुलक्खन सिंह नामधारी, दिनेश गुप्ता, ममता त्यागी, मूर्ति शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed