फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी सम्मानित

Sun, 20 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी सम्मानित
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

मीरापुर। बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज के वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के टॉपर्स छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10 की चीनू कपासिया, अर्चना कन्नौजिया, प्राची गुप्ता, मोहित सागर तथा कक्षा 12 में फराज खान, रेणु, व अनुसम को बोर्ड परीक्षा में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मनोज चौधरी व सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी पंकज संगल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् पंडित कीर्तिभूषण शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मीनू मैनवाल व कनक कोरी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। पुरातन छात्र मदनपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारवान होना भी आवश्यक है। एसओ मनोज चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा के साथ साथ अनुशासित जीवन पर भी बल दिया। प्रधानाचार्य सुनील गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पंडित कृष्णमोहन शर्मा, हसन अली खां, ब्रिजेश कुमार, चौधरी जोगेंद्र सिंह, शिव कुमार, वेद प्रकाश, प्रविंद्र, अंजू रानी, सिम्बुल, सेवाराम, अंकुर, अनुज आदि उपस्थित रहे। उधर, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में उच्चतम प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक उर्मिला सिंह, निदेशक बीपी सिंह, प्रधानाचार्य बिपिन कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। अतिथि दिनेश गंगपुरी ने कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए बच्चे आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed