फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कैराना में जीत दोहराएगी भाजपा: महेंद्रनाथ पांडे

कैराना में जीत दोहराएगी भाजपा: महेंद्रनाथ पांडे

Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
कैराना में जीत दोहराएगी भाजपा: महेंद्रनाथ पांडे
कैैराना में जीत दोहराएगी भाजपा : महेंद्रनाथ पांडे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कैराना लोकसभा चुनाव के रण को जीतने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में पूरे संगठन ने डेरा डाल लिया है। बुधवार देर रात समन्वय समिति की बैठक में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई। पांडेय ने कहा कि कैराना में भाजपा जीत को दोहराएगी।
कैराना उपचुनाव में भाजपा की जीत को बरकरार रखने के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम ने जिले में डेरा डाल लिया है। देर रात शहर में पहुंचे पांडेय ने रात में समन्वय समिति की बैठक ली। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह की जीत के लिए व्यूह रचना तैयार की गई। प्रांतीय महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी की मौजूदगी में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। पांडेय ने कहा कि कैराना लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी जीत को कायम रखेगी। विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भी सत्य, न्याय और जनता की भावनाओं को हरा नहीं सकती। बाबू हुकुम सिंह ने लंबे राजनीतिक जीवन में कैराना के विकास और किसान मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी है। कैराना और नूरपुर के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ही जीतेंगे। कैराना पिछली सरकारों में अपराध का गढ़ बन चुका था। योगी सरकार के गठन के बाद कैराना और शामली में कानून का इकबाल कायम हुआ है। समन्वय समिति की बैठक में सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, विजय कश्यप, प्रमोद ऊंटवाल, कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, जिला महामंत्री शरद शर्मा, धन सिंह कपासिया शामिल रहे।
विज्ञापन


मृगांका का नामांकन कराएंगे पांडेय
मुजफ्फरनगर। कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय नामांकन करायेंगे। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता के बाद पांडेय शामली पहुंचेंगे। बुधवार को उन्होंने नूरपुर में भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह का नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed