{"_id":"5ae8b1664f1c1b5f098b786e","slug":"201525199206-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का समिति पर हंगामा, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का समिति पर हंगामा, जाम लगाया
Updated Wed, 02 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का समिति पर हंगामा, जाम लगाया
मीरापुर। गन्ना सहकारी समिति रामराज द्वारा टिकौला चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए जारी की गई पर्चियों में धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय में हंगामा किया और दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। किसानों के हंगामे पर जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना समाप्त होने पर ही मिल बंद होगी, तब कहीं जाकर किसान शांत हुए।
क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान राजेंद्र, कैप्टन सुभाष कुमार, ज्ञान सिंह, उदल सिंह, लोकेश कुमार, महिला सुदेश देवी, पार्वती, पिंकी, जयसिंह, सेवाराम, रकम सिंह आदि ने गन्ना समिति रामराज व टिकौला चीनी मिल द्वारा किसानों को दी जा रही गन्ना पर्चियों में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए समिति पर हंगामा किया। पीड़ित किसानों का कहना था है कि गन्ना समिति गन्ना माफिया के चंगुल में हैं। उधर, मिल ने किसानों का बेसिक कोटा भी बंद कर दिया। इन कारणों से किसानों को पर्याप्त पर्चियां न मिलने से खेतों में गन्ना खड़ा है। हंगामे के बाद किसानों ने दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर भी जाम लगाया। रामराज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जानकारी मिलने पर डीसीओ ओमप्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के अरोपों की जांच कराकर संबंधित बाबुओं के विरुद्ध कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
आरोपी को जेल भेजा
मीरापुर। पुलिस ने गांव संभलहेड़ा में एक कपड़ा विक्रेता से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी फारुक पुत्र अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी ने मारपीट कर दो कपड़ा विक्रेताओं को घायल कर दिया था।