{"_id":"5ae76ced4f1c1bea118b4716","slug":"201525116141-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा पर सभा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा पर सभा का आयोजन
Updated Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन हमेशा चलता रहता है : डॉ. यशवंत सिंह
मोरना।
शुक्रताल स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर जाटव आश्रम में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित समारोह में नगीना के भाजपा सांसद डा. यशवंत सिंह ने कहा कि राजनीति में मौकापरस्ती चलती है, जबकि मिशन हमेशा चलता रहता है। दलित समाज को भी मिशन चलाकर समाज के उत्थान के प्रयास करते रहना चाहिए। सांसद ने दावा कि उनके क्षेत्र बिजनौर में कोई दलितों की ओर कोई आंख नहीं उठाता। मुजफ्फरनगर की घटना में निर्दोषों पर दर्ज मुकदमे वापसी के लिए मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री से बात की है।
इस आश्रम में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का 127वां जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि नगीना से भाजपा सांसद यशवंत सिंह ने सभा का शुभारंभ महात्मा बुद्ध व बाबा साहब के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं, इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 13 छात्र-छात्राओं अंजलि रानी, अंकित कुमार, शुभम कुमार, निशांत कुमार, विधिका, प्रीति, रीतू, प्राची, काजल, विनीता, सोनम, शेखर कुमार, निशा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सभा में सत्यानंद महाराज, डॉ. जेबा, जमील, बसपा जिला प्रभारी संजय रवि आदि रहे। समारोह में सांसद का भी शाल ओढ़ाककर सम्मानित किया गया। व्यवस्थापक के रूप में यशपाल सिंह, भोपाल सिंह, लेखराज सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज, जॉनी, सुंदरलाल, दलसिंह चौरावाला, बीर सिंह आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मा सिंह नरखरिया तथा संचालन राजकुमार भैंसी ने किया।