{"_id":"5abfd7654f1c1bb9618b4d13","slug":"201522521957-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम में छाए मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम में छाए मेधावी विद्यार्थी
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को संस्कारवान बनाएं
मुजफ्फरनगर।
वीरबाला वेद प्रकाश सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल सिखेड़ा में वार्षिक परीक्षाफल का वितरित किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाएं, ताकि वह अपने लक्ष्य से नहीं भटक सके।
शुभारंभ खतौली विधायक विक्रम सैनी, प्रबंधक विशाल, संरक्षक सुरेंद्र, उपाध्यक्ष मनोज ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों ने आधुनिक युग में गुरुकुलों का स्थान ग्रहण कर दिया है। संस्कार की दृष्टि से यह हमारे समाज का मार्ग दर्शन कर रहे हैं। इसके बाद अपनी-अपनी कक्षाओं में श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी किया गया। उधर, जनता इंटर कालेज मुस्तफाबाद पंचेडा में वार्षिक परीक्षाफल जारी किया गया। कक्षा छह में ख्याति, नीलाक्षी, राज धीमान, कक्षा सात में विशु बर्मन, आलोक, मंदीप, कक्षा आठ में अनु, दीपिका, दीपक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ में प्रणव कुमार, तनु, नोमान, कक्षा ग्यारहवीं में नेहा, पूजा, प्रियंका, विज्ञान वर्ग में जाकिर, फराह बेबी, मानसी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्रों को रघुबीर सिंह, कालेज अध्यक्ष केडी वर्मा और प्रबंक देवेंद्र प्रधान ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार ने बच्चों को उच्चकोटि का इंसान बनने के लिए प्रेरित किया।
काला दिवस मनाएगा पेंशन बचाओ मंच
मुजफ्फरनगर।अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने कंपनी बाग में बैठक कर कई मांगों को लेकर विचार विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि एक अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन समाप्त होने के कारण मंच में आक्रोश है। इसको लेकर प्रतिवर्ष एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाता है। रविवार को कार्यकर्ता शाम को हाथों पर काली पट्टी बांधकर कैंडल मार्च निकालेंगे। बैठक में अजय कुमार, देवेंद्र शर्मा, संजीव जावला, दिनेश चंद यादव, यशपाल अरोरा, जावेद आलम, अमृत पाल डाबर, रमेशचंद, अरुण कुमार, अजहर साबिर, दीपक गर्ग, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।