{"_id":"5a5f9edf4f1c1b72268b4f8e","slug":"201516216031-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खेत में गिरी, तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खेत में गिरी, तीन छात्र घायल
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार खेत में गिरी, तीन छात्र घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव सठेड़ी बाईपास पर मंगलवार की देर रात घने कोहरा होने के कारण कार अनियंत्रित होकर नीचे खेत में जा गिरी। कार में सवार तीन छात्र घायल हो गए।
बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के तीन छात्र कार से मंगलवार की रात को खतौली में स्थित चीतल होटल पर खाना खाने के लिए गए। वहां से देर रात को वापस लौटते समय गांव फुलत मोड़ के नजदीक बाईपास पर सामने से जा रहे ट्रक को देखकर जब चालक छात्र ने अपनी गाड़ी को बचाया, तो गाड़ी ओवर स्पीड के कारण नीचे खेत में जा गिरी, जिससे सवार तीनों छात्र कार्तिक पुत्र आईजी अग्रवाल निवासी टोहाना, हरियाणा, प्रियांशु निवासी दिल्ली और विशाल निवासी गुरदासपुर, पंजाब तीनों घायल हो गए। गश्ती पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकाला और बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भेजवाया। गनीमत यह रही कि तीनों को मामूली चोटें आई। हादसे की जानकारी मिलने पर छात्रों के परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे।