फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फसरों-कर्मचारियों को मिलेगी दर्द-ए-दिल की दवा

फसरों-कर्मचारियों को मिलेगी दर्द-ए-दिल की दवा

Fri, 24 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
फसरों-कर्मचारियों को मिलेगी दर्द-ए-दिल की दवा
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी करने वाले अफसरों और कर्मचारियों को दर्द-ए-दिल की दवा दी जाएगी। इस बार प्राथमिक चिकित्सकीय किट में दिल की बीमारी से जुड़ी दवाएं भी रखी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 500 से अधिक किट तैयार कर प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों को पूर्ण करने में लगा है। वहीं, चुनाव में ड्यूटी करते समय कर्मचारी, अफसर के घायल होने, सिर में दर्द, दिल में दर्द के साथ अन्य शारीरिक क्षति होती है तो तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक उपचार की किट दी गई है। किट में इस बार दिल की बीमारी जैसे बीपी बढऩा, अचानक धड़कने कम होने के साथ दिल में दर्द उठ जाने की भी विशेष रुप से दवा रखी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को 500 से अधिक चिकित्सकीय किट तैयार कर दी है। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि मतदान के दिन कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए प्राथमिक उपचार हेतु किट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed