{"_id":"5a1088f04f1c1b9e678bc7d5","slug":"201511033072-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोंटा गांव में डेंगू बुखार से हुई युवक की मौत तथा कई ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने गांव में स्प्रे कराकर ग्रामीणों को बुखार से बचाव के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को गांव सोंटा निवासी राजन पुत्र धर्मवीर की डेंगू से मौत हो गई थी। मृतक राजन की पत्नी बबली को भी बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में कई ग्रामीण भी बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बुखार के चलते गांव में कई मौत हो चुकी हैं। गांव में पहुंची टीम में जिला मलेरिया विभाग मुजफ्फरनगर से रघुनाथ सिंह भी रहे। उन्होंने बुखार के बारे में ग्रामीण से बातचीत की। गांव की गलियों में स्प्रे कराया और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंफ्लेट बांट तथा उन्होंने कहा कि गांव में जल्दी ही स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया जाएगा।