फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूर्व विधायक ने मास्टर विजय से बताया खतरा

पूर्व विधायक ने मास्टर विजय से बताया खतरा

Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने मास्टर  विजय से बताया खतरा
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

गांव चौसाना के पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह ने धरनारत मास्टर विजय सिंह से अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने मास्टर विजय पर गंभीर आरोप लगाते हुए देश विरोधी गतिविधियों में उनका हाथ बताया है।
सिविल लाइन क्षेत्र में अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह ने मास्टर विजय सिंह पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। कहा कि वह शिक्षक भी नहीं हैं। खेद का विषय है कि प्रशासन ने मास्टर विजय सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मास्टर विजय सिंह पर बिजली चोरी करने का भी आरोप लगाया। मास्टर विजय सिंह की सत्यता उजागर करने और उनके खिलाफ जांच करने की प्रशासन से मांग की है। उन्होंने विजय सिंह से अपनी और परिवार की जान को खतरा बताया है। उधर, दक्षिणी सिविल लाइन में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह अभी भी सीएम के समक्ष उनकी बात रखने और मामलों की जांच कराने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को खुद बालियान मास्टर विजय सिंह से मिलने पहुंचे और उनकी बात सुनी। बालियान ने कहा कि सीएम कार्यालय को उनकी मांगों के बारे में अवगत कराया गया है। पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह के आरोपों के सवाल पर मास्टर विजय ने कहा कि जगत सिंह अपराधियों को संरक्षण देते रहे हैं। अवैध रूप से भूमि कब्जाने और राजनीति का दुरुपयोग करने की जांच में वह दोषी पाए जा चुके हैं। एलआईयू, कमिश्नर, आईजी सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट को पूर्व विधायक कैसे झुठला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed