{"_id":"59cfe36a4f1c1b70548b5112","slug":"201506796394-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं मंदिर में पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं मंदिर में पूजा-अर्चना
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा से मनाया शताब्दी समाधि दिवस
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित साईं धाम मंदिर में बाबा का 100 वां समाधि दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। साईं बाबा के शताब्दी समाधि दिवस पर साईंधाम मंदिर को रंगीन रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। सुबह सर्वप्रथम विधि-विधान के साथ बाबा का अभिषेक किया गया। पूजन के बाद दुपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को साईं संध्या का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भजनों से साईं बाबा का गुणगान किया। देर रात तक श्रद्धालु बाबा की भक्ति में झूमे। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। धार्मिक आयोजन में समाजसेवी पंडित जयकुमार शर्मा, अनिल सिंह, अखिलेश दत्त शर्मा, रोहताश गुप्ता, अशोक अरोरा, अरुण मलिक, अरुण सिंघल, जितेंद्र, विशाल, आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।