{"_id":"59aefc2e4f1c1b6a078b47b8","slug":"201504640046-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रों के माध्यम से भावनाओं को कैनवास पर उकेरा
मुजफ्फरनगर। एसडी इंटर कॉलेज में कला गुरु नेमचंद मित्तल की स्मृति में शिक्षक दिवस पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का कला के माध्यम से प्रदर्शन किया।
भव्य कला प्रतियोगिता में 100 से अधिक बाल एवं युवा कलाकारों ने हिस्सा लिया। भारतीय संस्कृति को आधार बनाकर राष्ट्रप्रेम, स्वच्छ भारत मिशन, नृत्योत्सव, राष्ट्रीय एकता, संगीत, रंगोली, तीज, गणेश चतुर्थी आदि विषयों प अपने चित्रों को संजोया। शुभारंभ डॉ एसके गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि कलाविहीन नर पशु के समान है। कलांगन अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह सैनी ने कहा कि यदि हम वीडियो गेम्स के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाना चाहते हैं तो उन्हें डिजिटल पेंटिंग की तरफ आकर्षित करना होगा। डॉ अनिल, डॉ मेधा फातिमा, डॉ रिचा जैन, आशु मलिक ने विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक प्रवक्ता डॉ राजबल सैनी रहे। मधु, मोहिनी धीमान, रेणु, रेशु सैनी, भावना, आंचल, ममता, निकिता पाल, नीशु आदि का सहयोग रहा।
शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिभा सम्मानित
मुजफ्फरनगर। पंजाब नैशनल बैंक की हनुमान चौक शाखा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाली शख्सियतों का सम्मान हुआ। शाखा प्रबंधक कांति राठी ने कहा कि श्रीराम कॉलेज में डायरेक्टर डॉ बीके त्यागी प्रदेश में यूजीसी के मेंबर रहे हैं। डीएवी कॉलेज में लंबे समय तक प्राचार्य रहते हुए अनुशासन स्थापित करने में उनकी अलग पहचान रही है। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हैं। उनके विद्यालय में पांच हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। एसडी इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डॉ एसएन सिंह का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान है। पीएनबी इन सभी को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कुसुम त्यागी, प्रहलाद सिंह, डॉ एसके गुप्ता, डॉ विकास शर्मा, भूदेव सिंह को भी सम्मानित किया गया। संघ के प्रांत सम्पर्क प्रमुख जयपाल सिंह, पीएनबी के मंडल प्रमुख राजेंद्र सिंह राठौर ने विचार रखे।