{"_id":"59aefa4a4f1c1b6d078b4715","slug":"201504639562-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता रानी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता रानी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता रानी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार
मुजफ्फरनगर। वहलना उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता रानी को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में हुए भव्य समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा। गीता रानी की इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है, वहीं, बधाई देने वालों का तांता लगा है।
शासन ने अच्छे शिक्षण कार्य, सामाजिक कार्य और शिक्षा के संवर्धन को किए गए कार्यों के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया। मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के परिषदीय विद्यालयों के 17, माध्यमिक कॉलेजों के आठ और डिग्री कॉलेजों के 15 शिक्षकों और शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले इन शिक्षकों में जनपद की शिक्षिका गीता रानी भी शामिल रही। सीएम योगी ने उन्हें दस हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और राज्य शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने उनका माल्यार्पण किया। इस दौरान गीता रानी के पति सहदेव सिंह आर्य, शिक्षिका बेटी श्वेता सिंह, शिक्षक दामाद अमित कुमार भी मौजूद रहे। इधर, शिक्षक कालोनी स्थिति आवास पर बधाई देने वालों को तांता लगा है। गीता को मिले इस पुरस्कार से परिजनों में खुशी का माहौल है। बीएसए चंद्रकेश यादव ने भी अध्यापिका गीता रानी को बधाई दी। कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलना जनपद के लिए गौरव की बात है।