फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं-राकेश टिकैत

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं-राकेश टिकैत

Sat, 12 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं-राकेश टिकैत
कार्यकर्ता संगठन ताकत होते हैं : राकेश टिकैत
विज्ञापन

जानसठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत होते हैं। संगठन किसानों की लड़ाई लड़ने व उनका हक दिलाने के लिए आंदोलन से भी कभी पीछे नहीं हटेगा। आदर्श कॉलोनी में नगर अध्यक्ष रेशु गोयल के आवास पर आयोजित बैठक में राकेश टिकैत ने कहा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट रहे। किसी भी संगठन के कार्यकर्ता उसकी रीढ़ होते हैं। संगठन किसानों, मजलूमों की लड़ाई हमेशा लड़ता आया है। देश में किसानों की लड़ाई लडने वाला एकमात्र संगठन भाकियू ही है। किसी भी व्यक्ति को संगठन की छवि खराब करने नहीं दी जाएगी। कार्यकर्ता राजनीतिक लोगों से दूर रहें। बैठक में राष्ट्रीय सचिव सतीश रायल, ब्लाक अध्यक्ष विपिन, मेहरबान, तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी, मीरापुर नगर अध्यक्ष आलोक गोयल, जिला उपाध्यक्ष मास्टर महकार सिंह गुर्जर, जाकिर रंगरेज, नवीन राजपूत, कृष्ण अवतार, अमरीश, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed