{"_id":"598cb35c4f1c1b1a308b47f7","slug":"201502393180-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाभाव से कार्य करें स्वयंसेवी संस्थाएं: देवेंद्र्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवाभाव से कार्य करें स्वयंसेवी संस्थाएं: देवेंद्र्र
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवाभाव से कार्य करें स्वयंसेवी संस्थाएं: देवेंद्र
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं सेवाभाव से कार्य करें। बीजेपी ऐसी संस्थाओं को सहयोग करने का काम करेगी। हमारा उद्देश्य गरीब और लाचार व्यक्ति की सेवा करना है। भाजपा का रक्तदान कार्यक्रम सेवाभाव को ही समर्पित है।
जानसठ रोड के एक बैंक्वट हॉल में बीजेपी के सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच की तरह ही बहुत से सामाजिक संगठन गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा करने का काम कर रहे हैं। हम ऐसे लोगों को साथ लेना चाहते हैं। ऐसे संगठनों का पूरी तरह सहयोग किया जाएगा। सेवा सहयोगी संगम के क्षेत्रीय सह संयोजक मनोज शिवाच ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में हम कार्यक्रम कर रहे हैं। उनका सेवाभाव अतुलनीय था। विशिष्ट अतिथि रवि कुमार ने कहा कि 70 साल के इतिहास में नरेंद्र मोदी की सरकार ही वास्तव में गरीबों तक सीधे पहुंच रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं के संचालकों को सम्मानित भी किया गया। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, कार्यक्रम संयोजक श्रीकांत त्यागी, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रीति चौधरी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक ने विचार रखे। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल पाल, देवव्रत त्यागी, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, जगदीश पांचाल, श्रीमोहन तायल, सरिता गौड़, गीता जैन, एकता गुप्ता, अंजलि चौधरी, सुनीता शर्मा, सुनील शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भूषण सिंह और संचालन सुनील सिंघल ने किया।