{"_id":"5978e5eb4f1c1bac438b46bc","slug":"201501095403-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहत शिक्षा मित्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहत शिक्षा मित्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आहत शिक्षामित्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
मुजफ्फरनगर। शिक्षामित्र समायोजन पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को शिक्षामित्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम बीजेपी जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी को ज्ञापन देंगे।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी शिक्षामित्र कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो शिक्षामित्र टीईटी की योग्यता नहीं रखते, उन्हें सहायक अध्यापक नहीं माना जा सकता है। इस निर्णय से एक लाख 72 हजार शिक्षामित्र सड़क पर आ गए हैं। शिक्षामित्रों को जैसे ही यह मालूम हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी वैद्यता को नहीं माना है, उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। एक-दूसरे से फोन पर बात करने के बाद सभी सुबह से ही कलक्ट्रेट में एकत्र होना शुरू हो गए। एकत्र समस्त शिक्षामित्रों ने यह निर्णय लिया कि संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बीजेपी कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी को ज्ञापन दिया जाएगा। राज्य सरकार से मांग की गई कि वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करे। इस अवसर पर मुजीबुर्रहमान, रोहित कौशिक, खुर्शीद अली, गीता बालियान, संजय चंदेल, अनिल ठाकुर, अजीत पाटिल, नीरज त्यागी, इंद्रपाल सिंह, रूबी किरण, एकता रानी, ब्रजपाल सिंह, पंजाब सिंह, सोनू पंवार, मोनिका, भारती, राजवीर वर्मा, जयवीर, परवेज, वीरपाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।