{"_id":"59778fdc4f1c1b2e718b4764","slug":"201501007836-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को वापस लाने अभिभावकों के घर पहुंचा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को वापस लाने अभिभावकों के घर पहुंचा स्टाफ
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी में बालिकाएं विद्यालय नहीं लौटीं
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का वार्डन समेत स्टाफ बालिकाओं को वापस लाने के लिए गांवों में अभिभावकों के घर पहुंचा। विद्यालय में मंगलवार को एक भी बालिका वापस नहीं लौटी। इसलिए विद्यालय में ताला लटका रहा। हालांकि विद्यालय के चपरासी का दावा है कि हरियाली तीज के त्योहार के बाद सभी बालिकाएं वापस आ जाएंगी।
विद्यालय में शुक्रवार को स्टाफ की संविदा समाप्त करने के बाद उनको बाहर निकालने को लेकर अभिभावकों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। नाराज अभिभावक विद्यालय से अपनी बालिकाओं को वापस घर लेकर चले गए थे। उस दिन से ही विद्यालय में ताला लटका हुआ है। नया स्टाफ भी बालिकाओं के नहीं आने से विद्यालय नहीं आ रहा था। विद्यालय में मेन गेट पर बने चौकीदार के कमरे में बैठे चपरासी सुधीर ने बताया कि मंगलवार की सुबह नई वार्डन, दो शिक्षिकाएं और दो रसोइया विद्यालय आई थीं। विद्यालय में एक भी बालिका नहीं पहुंची। इसलिए वार्डन समेत नया स्टाफ बालिकाओं को वापस बुलाने के लिए अभिभावकों को मनाने के लिए उनके गांवों में घर पर गया है। नए स्टाफ ने गांवों में पहुंचकर अभिभावकों को समझाने में लगा है। अभिभावकों को अपनी बालिकाओं को वापस बुलाने के लिए उनको समझाया जा रहा है। चपरासी ने दावा करते हुए बताया कि बुधवार को हरियाली तीज का त्योहार है। इस त्योहार के बाद सभी बालिकाएं वापस विद्यालय आ जाएंगी।