{"_id":"5974f0974f1c1be1628b47a8","slug":"201500835991-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा की बैठक
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा
बुढ़ाना। भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा की चौगामा की बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर विचार विमर्श किया गया।
गांव बड़ौदा के आर्य इंटर कॉलेज में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें दहेज प्रथा पर रोक लगाने पर विचार विमर्श हुआ। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर हटाना होगा। बिरादरी को संगठित होना होगा। जब तक बिरादरी का संगठन नहीं होगा तब तक उनकी बिरादरी का विकास नहीं होगा। इस मौके पर सर्वसम्मति से चौगामा एवं बड़ौदा गांव की कार्यकारिणी का गठन हुआ। बड़ौदा गांव के लिए सतीश कुमार को अध्यक्ष तथा योगेश कुमार को सचिव बनाया गया। इस मौके पूर्व प्रधान सुक्रमपाल, नरेंद्र राजपूत, अनिल मुखिया, संदीप उजलायन, राजेश, फेरू सिंह, महेश, उदल सिंह, सुनील सहित दर्जनों बिरादरी के लोग मौजूद रहे।