फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चिकनगुनिया का दो केस मिले, हड़कंप मचा

चिकनगुनिया का दो केस मिले, हड़कंप मचा

Sun, 23 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
चिकनगुनिया का दो केस मिले, हड़कंप मचा
चिकनगुनिया के दो केस मिले, हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चिकनगुनिया का मच्छर एडीज सक्रिय हो चला है। जिले में चिकनगुनिया के दो मरीज सामने आए हैं। चिकनगुनिया के मरीज मिलने स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की धड़कनें बढ़ गई हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि चिकनगुनिया की जांच सरकारी अस्पताल में ही कराएं।

बीते वर्ष चिकनगुनिया के वायरस ने कहर ढहाया था। जिले में दर्जनों केस चिकनगुनिया के मिले थे। चिकनगुनिया का समय पर उपचार न मिले तो मरीज की जान भी जा सकती है। हालांकि चिकनगुनिया का मच्छर जुलाई बीतने के बाद सक्रिय माना जाता है। इस बार यह मच्छर पहले ही सक्रिय होने से विभाग की भी नींद उड़ गई है। अधिकारी अभी तक मच्छरों के प्रकोप से निपटने के लिए प्लान ही बना रहे हैं, जबकि एडीज मच्छर ने हमला भी शुरू कर दिया है। खतौली सीएचसी पर दो मरीजों की जांच में चिकनगुनिया वायरस मिला है। दोनों मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं, साफ पानी में पनपने वाले एडीज मच्छर के शरीर और पैरों पर काले और सफेद निशान बने होते हैं। यह मच्छर सुबह सवेरे और शाम को अंधेरा होने से पहले तेजी से सक्रिय होता है। उधर, चिकनगुनिया को लेकर विभाग ने अपील की है कि इसके लक्षण दिखें तो तत्काल सरकारी अस्पताल में ही जांच कराएं। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि खतौली अस्पताल से अभी ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। यदि किसी मरीज में चिकनगुृनिया की पुष्टि हुई है तो इसकी जानकारी कराई जाएगी। इसके बाद मरीज की देखभाल वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed