{"_id":"5956a2e04f1c1b14348b4a38","slug":"201498850016-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के उद्योगों को जल्द राहत दिलाएंगे: भड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के उद्योगों को जल्द राहत दिलाएंगे: भड़ाना
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मीरापुर के भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने जनपद के उद्यमियों को आश्वत किया कि प्रदेश सरकार जनपद के उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास करेगी। सरकार इस पर विस्तृत योजना बना रही है।
विधायक भड़ाना ने अंसारी रोड स्थित उद्यमी अजय पालीवाल के आवास पर जिले के प्रमुख उद्यमियों के साथ बैठक की। उनके साथ शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी रहे। उद्यमियों ने बताया कि जनपद की 40 से ज्यादा लोहे की फैक्ट्रियां बंद हैं। पेपर मिल भी संकट के दौर से गुजर रहे हैं। उद्यमियों ने बिजली की दरें कम कराने की मांग की। यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की ही सरकार है, लेकिन दोनों राज्यों में बिजली की दरें अलग-अलग क्यों हैं। विधायक ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उजड़ते उद्योगों को बचाने की मांग करेंगे। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने की पक्षधर हैं। सरकार इस पर कार्ययोजना तैयार कर रही है, जिसकी जल्द ही घोषणा होगी। इस दौरान उद्यमी अजय पालीवाल, योगेंद्र गर्ग, अशोक शर्मा, अजय स्वरूप, अशोक अत्री. सुरेश बंसल, सुनील सिंघल आदि मौजूद रहे।