{"_id":"593d9b594f1c1b59108b45b1","slug":"201497209689-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की पीएम और सीएम पर अभ्रद टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की पीएम और सीएम पर अभ्रद टिप्पणी
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश
पुरकाजी। पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द कहने वाले आरोपी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर, मामले का पता चलने पर कस्बे के भाजपा नेताओं में कड़ा आक्रोश है। नेताओं ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिस के अनुसार चार दिन पूर्व यू-टयूब पर कस्बे के निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक ने देश के पीएम और सूबे के मुख्यमंत्री के बारे में मीट बंदी को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मामले का पता चलने पर भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। नेताओं ने पुलिस से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में कई जगहों पर दबिशें दी है, लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से दूर नजर आ रहा है।
रविवार दिन में कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर पर मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें युवक द्वारा कई गई टिप्प्णी पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में ही पुलिस को बुलवाया गया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी गई। मौके पर जिला महामंत्री हरीश अहलावत, राजीव चौहान, डॉ. संदीप वर्मा, निर्दोष जैन, कपिल मित्तल, सुशील वर्मा, विनोद त्यागी, शिवकुमार पाल, अतुल विक्रम, पप्पू धीमान सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे।