फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 lakh extortion sought from businessman, threat of murder

व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

Wed, 21 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
20 lakh extortion sought from businessman, threat of murder
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कृषि यंत्र बनाने वाले व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया हैं। मंगलवार रात में पीड़ित के मोबाइल पर कई बार कॉल आई, जिसमें रकम न देने पर परिवार सहित हत्या की धमकी दी गई है। इससे व्यापारी के परिवार में दहशत है। पीड़ित ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी पप्पू रिजवी ने दी तहरीर में बताया कि उसके पिता इरफान रिजवी बसपा नेता थे और उनका क्षेत्र में कृषि यंत्र का बड़ा कारोबार था। पिता की मौत के बाद वे कारोबार देख रहे हैं। बताया कि मंगलवार रात उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसका नाम लेते हुए गाली गलौज करते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। कहा कि या तो बीस लाख रुपये का इंतजाम कर ले नहीं तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे। यह कॉल कई बार आई हैं। मोबाइल पर रंगदारी मांगने व धमकी मिलने से पूरा परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन

पप्पू ने बताया कि उसने रात में ही थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। उधर, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही कोई ऐसी तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed