फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2.50 crore sought to fill the pit, 50 lakh received

गड्ढे भरने को मांगे 2.50 करोड़, मिले 50 लाख

Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
2.50 crore sought to fill the pit, 50 lakh received
गड्ढे भरने को मांगे 2.50 करोड़, मिले 50 लाख
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद की सड़कों को गड्ढे मुक्त करने का अभियान 15 सितंबर से शुरू होगा, मगर लोक निर्माण विभाग के पास अभी पूरा बजट नहीं आया है। सड़कों के गड्ढे भरने के लिए विभाग ने प्रस्ताव बना कर शासन से 2.50 करोड़ की डिमांड की थी, मगर अभी तक 50 लाख रुपये ही मिले हैं। धनराशि पूरी नहीं मिली तो चिह्नित की गई सड़कें गड्ढों से मुक्त नहीं हो पाएगी।
बरसात में जलभराव और भारी वाहनों ने जनपद के अधिकांश सड़कों को उधेड़ कर रख दिया है। जानसठ रोड, रुड़की रोड, बरला-भोकरहेड़ी रोड, मीरापुर-खतौली मार्ग, मुजफ्फरनगर-जौला- बेहड़ा सादात मार्ग समेत अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। शासन ने अब 15 सितंबर से लेकर 20 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश संबंधित विभागों को दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने भी अपने क्षेत्र की करीब दो दर्जन सड़कों को चिह्नित कर 399 किलोमीटर सड़क गड्ढा मुक्त करने की कार्य योजना बना कर शासन को भेजी थी, जिसके के लिए 2.50 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, मगर 50 लाख रुपये का बजट ही शासन ने मंजूर कर भेजा है। फिलहाल विभाग को इसी धनराशि ने कार्य शुरू करना होगा।
विज्ञापन

भंडूर-बेहड़ा सादात मार्ग का चौड़ीकरण होगा
मुजफ्फरनगर। सड़कों को गड्ढे मुक्त करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग भंडूर से लेकर बेहड़ा सादात तक मार्ग का चौड़ीकरण करेगा। करीब 13 किलोमीटर की यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सड़कों को गड्ढे मुक्त करने के लिए शासन से 2.50 करोड़ रुपये की डिमांड की थी, जिसमें से 50 लाख रुपये ही मिले हैं। फिलहाल इसी बजट से 15 सितंबर से अभियान की शुरुआत की जाएगी। - एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed