फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   199 Nominations

दूसरे चरण के पहले दिन 199 नामांकन

Fri, 02 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
199 Nominations
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पहले दिन 14 वार्डों के लिए 199 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। प्रत्याशी ढोल-नंगाड़ों और जुलूस के साथ परचा भरने सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय पहुंचे।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के साथ ही कार्यकर्ताओं में भी जोश दिखाई दिया। पुलिस ने प्रत्याशी और प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की इजाजत दी।  जिला पंचायत के वार्ड 29 से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


इसी तरह वार्ड 30 से 13 ने, वार्ड 31 से 16 ने, 32 से 14 ने, 33 से 11 ने, 34 से नौ ने, 35 से 14 ने, 36 से 22 ने, 37 से 11, 38 से 20, 39 से 14, वार्ड 40 से 18, 42 से 6, वार्ड 43 से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। दूसरे चरण में नामांकन करने वालों में जो शामिल रहे,
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें अनीता, अंजना त्यागी, रीटा, दर्शनी, मायावती, संगीता, पूनम, संतोष कुमार वर्मा, शमशुल हसन, मोनिस, अंजुम, मिया जैदी, असगर जैदी, संजीव कुमार, शमी, रियाज अहमद, सलीम अहमद, इस्लाम, अनीता, प्रभा, विकास कुमार, प्रकाशी, कविता, नेहा, पूनम, ओमवीरी, मायादेवी, रोशन जहां, अखलाक, विमला, पवन कुमार, शगुफ्ता, नाहिद बेगम, कामिल, शाहनजर, नय्यर हुसैन, प्रभा, सज्जाद, नीता,

दयावती, इंद्रजीत कौर, भूरी, शबाना, नवनीत, जुलेखा, नसीमा, सुुशीला, नूरमोहम्मद, हदीसा, इराशाद हसन, सर्वेश, विनय सोम, कर्मसिंह, दिनेश, शाकिर, मुरतजा, प्रीति, प्रियंका, कश्मीरी देवी, विमला, एजाजअली, रूबी, सुशीला देवी, समंद्र सेन, सुशीला, निसार, सतवीरी, राजकुमारी,

सरोज, सपना, रोजीरानी, फखरुदीन, सत्यपाल, कविता, गीता, अंजू, विनीता, भूषण, ओमवती, अनुराधा, शाने आलम, सरोज, तेजपाल, लोकेंद्र, आर्य ब्रजवीर, दीपा गिरी, गिरजा, शबाना, सरिता, राजबाला, समिष्ठा, गुल मोहम्मद, इरफान, नजर सिंह, हरिओम, शुएब अहमद, मोमीना, ज्योति, रुकैय्या, रमेशचंद, गीता, कबूल सिंह, राज्जोदेवी शामिल हैं।
दूसरे चरण में नीरु, मुनेश, रुपा, पारुल, वकीला,

सोहनबीरी, मीनू, अफरोज, मरगूब उररहमान, अमित कुमार, रीना, अरुण कुमार, मुन्नी, रुपाली, सुमनदेवी, पूजा देवी, सुरेखा, सुरेशवती, चरणसिंह, मुनदरेश, हरेंद्र, देवेंद्र, विजय कुमार, मायादेवी, सलीम, विमलेश, विक्रम सिंह, राजकुमारी, कुसुम, हीरे, अंकुर, महेंद्र, कांता, सुमन, देवेंद्र कुमार, शाहनवाज, कंवरपाल, मिंटू, प्रमोद, पुष्पा, शाहीन, शमा प्रवीन, खुशाला फातमा, महेंद्र सिंह, सुरेश, ऋषिपाल, रामश्री,

शाहआलम, अनीता, कामिल, शाहीन, शमीम बानो, शाहनाज, भावना, सुधा शर्मा ने भी नामांकन किया। अफरोज बेगम, सुनैना, इरशाद, पूनम, पूजा, मौसीना, शहजाद असगर, प्रेम, कौशरजहां, आसमा, सुगनी, विनीता सैनी, जाहिदा, अंजू, बबली, कृष्णा देवी, मनु चौधरी, लोकेश, मुकेश,

विरेंद्र कुमार, सायरा बानो, रेजनी, मितलेश, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रतिमा, शमीम, रईश जेहरा, हेमवती, अरविंद कुमार, आवेश कुमार, मुनसरीना, हशरुबा, मीनू चौधरी, शाहनवाज, तेजपाल, संजीव कुमार, प्रविंद्र शामिल रहे। इन वार्डों पर अब तीन अक्तूबर को नामांकन होगा।

जिला पंचायत के पांच और बीडीसी के 12 पर्चे निरस्त
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत में जांच के दौरान पांच प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। इनमें दो महिला प्रत्याशियों की उम्र 21 साल से कम पाई गईं।

जांच में दो प्रत्याशी ऐसे भी मिलेे जिन्होंने दो नामांकन कर रखे थे। एक प्रत्याशी ने पंचायत चुनाव की जगह विधानसभा की सूची लगा दी। इसी के साथ बीडीसी के लिए आए 1016 नामांकन पत्रों में से 12 को निरस्त कर दिया गया।

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के 11 वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। जांच के बाद आरओ एडीएम प्रशासन मनोज कुमार ने पांच नामांकन पत्र निरस्त कर दिए हैं। वार्ड तीन से प्रियंका धारिया और वार्ड छह से श्वेता का नामांकन इसलिए निरस्त किया गया, क्योंकि इन दोनों की उम्र 20 साल पाई गई।

नामांकन के लिए आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसी के साथ वार्ड सात से सचिन का नामांकन निरस्त हो गया कि उसने पंचायत चुनाव की जगह विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट लगा दी थी। वार्ड आठ की इरफाना और वार्ड 41 के रामवीर का नामांकन दो प्रपत्र भरने के कारण निरस्त हुआ।


अब इनका एक-एक नामांकन रह गया है। पांच प्रत्याशियों को लेकर आपत्तियां आई थी, इनमें ज्यादातर आपत्तियां जाति को लेकर थी, जो सभी खारिज कर दी गईं। इसी के साथ ही पुरकाजी और सदर ब्लाक के बीडीसी के सदस्यों के नामांकन की जांच के दौरान 12 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed