{"_id":"5e5bfc618ebc3ef3dd2bc560","slug":"197-crores-will-be-paid-before-holi-muzaffarnagar-news-mrt4716599136","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले होगा 197 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले होगा 197 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पहले होगा 197 करोड़ का भुगतान
मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलें होली से पहले किसानों का 197 करोड़ का भुगतान करेंगी। तमाम कवायद के बावजूद प्रशासन भैंसाना चीनी मिल पर दबाव बनाने में कामयाब नहीं हो सका। 260 करोड़ के बकाया के मुकाबले यह मिल केवल आठ करोड़ का ही भुगतान करेगी।
आईपीएल समूह की तितावी और रोहाना ने पांच फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की 100 करोड़ रुपये के पोस्ट डेटेड चेक और अपना लिखित कमिटमेंट जिला गन्ना अधिकारी को उपलब्ध कराया। इसी प्रकार उत्तम ग्रुप की खाइखेड़ी चीनी मिल ने 26 करोड़ रुपये के चेक उपलब्ध कराए। भैंसाना चीनी मिल केवल आठ करोड़ का भुगतान ही कर पाएगी। डीसीओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि जिले की चीनी मिलें होली से पहले 197 करोड़ का भुगतान करेंगी। सात मार्च तक यह पैसा किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। अंतिम निर्णय यह हुआ कि तितावी चीनी मिल सात मार्च तक 85 करोड़, रोहाना 15 करोड़, खाईखेडी 26 करोड़, खतौली 25 करोड़, मंसूरपुर 16 करोड़, टिकौला 17 करोड़, मोरना पांच करोड़, भैंसाना आठ करोड़ का भुगतान करेगी। तितावी चीनी मिल के प्रतिनिधि धीरज सिंह, खाइखेड़ी के साईम अंसार, रोहाना के नरेश मालिक और भैंसाना के जंग बहादुर तोमर ने अपने-अपने वित्त प्रबंधक के साथ समझौते में शामिल रहे।