{"_id":"5cbb6247bdec227ce10d0e2d","slug":"191555784263-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी
खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने तहसील सभागार में नगर एवं देहात में कोटेदारों की बैठक ली। एसडीएम ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को समय पर राशन मिलना चाहिए, ऐसा नहीं होने पर राशन डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी व पूर्ति निरीक्षक वेदप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न पात्र गरीबों तक पहुंचना चाहिए। खाद्यान्न मिलने की किसी पात्र गरीब की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। शत प्रतिशत आधार कार्ड राशन कार्ड से अंकित कराएं। गरीब पात्रों के आवेदन भी कराएं, जिसके उनके नाम खाद्यान्न सूची में अंकित हो सके। मृतकों और बाहर रहने वाले लोगों के नामों को खाद्यान्न सूची से हटवाएं। उन्होंने कोटेदारों को समय पर अपनी दुकानें खोलें और राशन कार्डधारकों से व्यवहार सही रखें।