{"_id":"5c5f128cbdec22281746f9b2","slug":"191549734540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
तितावी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता शादी के सात दिन बाद ही प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह सात दिन पूर्व शहर से सटे गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता परिजनों से मिलने मायके आई थी। शुक्रवार देर रात मायके में परिजनों के साथ ही सोई नवविवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गुपचुप तरीके से नवविवाहिता की संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों ने घर के सामने रहने वाले युवक पर नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नवविवाहिता पर युवक के बहकावे में आकर लाखों कीमत के गहने व नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश कर रही है।
पूर्व विधायक का पुतला फूंका
भोपा। कस्बे के बसपा कार्यकर्ताओं ने चांदपुर के पूर्व विधायक हाजी इकबाल के खिलाफ प्रदर्शन कर उसका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पर पार्टी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। जाकिर, ओमकार, सतीश, कारी इब्राहिम, पूर्व प्रधान घसीटू, नौशाद, शहजान, नरेंद्र, प्रदीप व रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सड़क हादसे मे किसान घायल
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी किसान उरेश बाइक से खेतों पर गया था। वहां से लौटते समय सामने से आती कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।