{"_id":"5c5f125fbdec22738813b692","slug":"191549734495-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान नहीं तो कार्रवाई को तैयार रहें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान नहीं तो कार्रवाई को तैयार रहें: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान नहीं करने पर शुगर मिलों के खिलाफ कार्रवाई होगी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि गन्ना भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 14 दिन के अंदर किसानों का हर हाल में भुगतान होना चाहिए।
कैंप कार्यालय पर चीनी मिलों के प्रबंधकों की बैठक में डीएम राजीव शर्मा ने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी ने डीएम के सामने सभी चीनी मिलों के भुगतान का ब्योरा रखा। चीनी मिल वार किए गए गन्ना खरीद के सापेक्ष देय, भुगतान एवं अवशेष गन्ना मूल्य की स्थिति को देखा। डीसीओ ने बताया कि जनपद की चीनी मिलों ने सात फरवरी तक कुल 453 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है, जिसका कुल गन्ना मूल्य 14 अरब 54 करोड़ 29 लाख है। इसमें 14 दिन पूर्व का गन्ना मूल्य 1224 करोड़ 37 लाख बैठता है। चीनी मिलों ने अब तक 670 करोड़ का भुगतान किया है। इस बैठक में चीनी मिल खतौली के अध्यासी डॉ अशोक कुमार एवं मंसूरपुर चीनी मिल के उपाध्यक्ष एके दीक्षित ने कहा कि उनकी मिल 12 फरवरी तक एक सप्ताह का गन्ना मूल्य और भुगतान करेगी, 22 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान हो जाएगा। चीनी मिल मोरना के प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे ने बताया कि नौ करोड़ 36 लाख का भुगतान आज ही किया गया है। तीन करोड़ का भुगतान अगले सप्ताह हो जाएगा। टिकौला मिल के मोहनलाल शर्मा ने बताया कि वह दो फरवरी तक का भुगतान कर चुके हैं। डीएम ने गन्ना भुगतान में सबसे फिसड्डी चीनी मिल भैंसाना के प्रतिनिधि जंग बहादुर तोमर एवं खाइखेड़ी के यूनिट हेड जेएस चीमा को कड़ी फटकार लगाई तथा कहा कि भुगतान करों नहीं तो कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहो। चीनी मिल तितावी और रोहाना के यूनिट हेड ने कहा कि वे अगले सप्ताह में माह दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर देंगे। डीएम ने उन्हें सख्त लहजे में कहा कि वे चीनी मिल खतौली और मंसूरपुर के बराबर भुगतान करें। चीनी मिलें तितावी, रोहाना और खाइखेड़ी के प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी ने कहा कि वे तत्काल अपनी मिलों के लिए कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराएं, ताकि गन्ना भुगतान में तेजी आ सके।